सतपाल और शक्ति की कुश्ती बराबरी पर छूटी, मुख्य अतिथि ने किया सम्मानित

IMG 20261114 WA0027
IMG 20261114 WA0027

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। छठ महापर्व के अवसर पर रॉबर्ट्सगंज विकासखंड के गोरडीहा गांव में विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। इसमें दिल्ली समेत विभिन्न राज्यों से पहुंचे पहलवानों ने अपने दांव-पेच दिखाए। दंगल में कुल 28 जोड़ी कुश्तियां हुईं। सबसे आकर्षक मुकाबला एक लाख रुपये की कुश्ती रहा। चंदौली के सतपाल पहलवान और दिल्ली के शक्ति पहलवान के बीच हुई यह कुश्ती बराबरी पर छूटी। वहीं, 51 हजार रुपये की कुश्ती में वाराणसी के रामेश्वर यादव ने चंदौली के रिसु पहलवान को पराजित कर जीत हासिल की। पहलवानों के रोमांचक मुकाबले देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक जुटे रहे। मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि सपा जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव, वरिष्ठ समाजसेवी सपा नेता जयप्रकाश पांडेय उर्फ़ चेखुर पाण्डेय, भाजपा नेता माला चौबे, जिला पंचायत सदस्य मोहन कुशवाहा व डॉ. एचपी सिंह ने पहलवानों का स्वागत कर परिचय प्राप्त किया और दंगल का शुभारंभ कराया। आयोजन ग्राम प्रशासक संतोष शर्मा की ओर से किया गया। इस मौके पर ज्वाला शर्मा, आशुतोष शर्मा, मनोज शर्मा, सुदामा शर्मा और दीनानाथ शर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व कुश्ती प्रेमी मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1566
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?