डायट रॉबर्ट्सगंज में हुई प्रतियोगिता, 10 ब्लॉकों के 20 होनहार खिलाड़ियों ने दिखाया दम
सोनभद्र। जिला शिक्षण व प्रशिक्षण संस्थान रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र में जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में सभी ब्लॉकों से प्राथमिक वर्ग व जूनियर वर्ग में एक-एक छात्र ने प्रतिभाग किया, जो ब्लॉक स्तर पर हुई प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। सभी ब्लॉकों से कुल 20 छात्रों ने प्रतिभाग किया। जिसमें प्राथमिक संवर्ग में 10 व जूनियर संवर्ग में 10 छात्रों ने प्रतिभाग किया।
प्राथमिक स्तर में कांशीराम कम्पोजिट विद्यालय मल्टीस्टोरी, ब्लॉक- घोरावल के शिवम ने प्रथम, प्राथमिक विद्यालय बिल्ली, ब्लॉक- चोपन के आयुष कुशवाहा ने द्वितीय व म्योरपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय हरदीमोड़ के जय सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
उच्च प्राथमिक संवर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय बैड़ाड़ के आकाश, ब्लॉक- करमा ने प्रथम, कांशीराम कम्पोजिट विद्यालय मल्टीस्टोरी, ब्लॉक- घोरावल के संदीप कुमार गुप्ता ने द्वितीय तथा म्योरपुर ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय गड़िया के मुस्कान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस प्रतियोगिता का संचालन सूर्यप्रकाश व मैच रेफरी अनुराग तिवारी रहे। इस मौके पर एआरपी- राजकुमार मौर्य, दिनेश मिश्रा, दीपक, कृष्ण कुमार, मीना, माधवी, ऋचा पटेल, गरिमा सिंह, मनीष कुमार, शशांक, संतोष, प्रितेश कुमार, गीता देवी सहित काफी संख्या में शिक्षक, अभिभावक व बच्चे उपस्थित रहे।









