प्रदेश महासचिव के बाबा के निधन पर पार्टी में शोक, जयंत चौधरी ने पत्र भेजकर जताई संवेदना

IMG 20261114 WA0024
IMG 20261114 WA0024

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

87 वर्ष की उम्र में कन्हैया लाल चतुर्वेदी का निधन, राष्ट्रीय अध्यक्ष के शोक संदेश पर विवेक चतुर्वेदी ने जताया आभार

सोनभद्र। युवा राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश महासचिव विवेक चतुर्वेदी के बाबा कन्हैया लाल चतुर्वेदी का 8 नवंबर की रात्रि 87 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की सूचना से राष्ट्रीय लोकदल परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दुख की घड़ी में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता तथा शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने विवेक चतुर्वेदी को पत्र भेजकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने अपने शोक संदेश में दिवंगत कन्हैया लाल चतुर्वेदी के निधन पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताई।
विवेक चतुर्वेदी ने जयंत चौधरी द्वारा भेजे गए शोक संदेश के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में उनका पत्र परिवार के लिए गहरी संवेदना, अपनत्व और संबल का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस दुःख की घड़ी में अपनी संवेदनाएं प्रकट करने के लिए वे हृदय से आभारी हैं।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1566
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?