सीएस पाण्डेय
150 बोरी धान से लदे वाहन को पकड़ा
हड़कंप,धान की खेप ले जा रहे कारोबारियों को चेतावनी
बभनी/सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। छत्तीसगढ़ प्रान्त में धान खरीदी शुरू होने से पहले ही अवैध भंडारण और परिवहन पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व और मंडी की संयुक्त टीम ने अलग-अलग जगहों पर छापा मारकर बड़ी मात्रा में धान जब्त किया है।
छत्तीसगढ़ में धान खरीद फरोख्त में धांधली पर इस बार प्रशासन ने पहले ही कमर कस लिया है और कार्रवाई शुरू करदी है इस दौरान सीमावर्ती क्षेत्रों में डम्प अवैध भण्डारण को लेकर जगह जगह छापेमारी शुरू कर दी है। बसन्तपुर घरों में अवैध रूप से भंडारित 26 क्विंटल धान मिला। वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाने पर प्रशासन ने पूरा धान जब्त कर लिया।
दूसरी कार्रवाई में उत्तर प्रदेश से छत्तीसगढ़ आ रहा 150 बोरी धान से लदा स्वराज माजदा वाहन पकड़ा गया। वाहन के पास भी परिवहन के वैध कागजात नहीं मिले, जिसके बाद वाहन सहित धान को जब्त किया गया।
यह कार्रवाई एसडीएम डॉ. टी.डी. मरकाम, तहसीलदार अश्विनी चंद्रा और नायब तहसीलदार जितेंद्र डहरे की टीम ने की।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी के दौरान अवैध भंडारण और परिवहन पर सख्त निगरानी रखी जाएगी और ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।









