पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रॉबर्ट्सगंज में करियर मेला 2026-27 का आयोजन

IMG 20261022 WA0003
IMG 20261022 WA0003

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

एएसपी मेविस टाक ने छात्राओं को दिया मार्गदर्शन, जूनियर में आर्या सीनियर में आकांक्षा ने मारी बाजी

सोनभद्र । गुरुवार को पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र में विद्यालय स्तरीय करियर मेले 2026-27 का आयोजन प्रधानाचार्य निशा सिंह के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक किया गया।
मेले की मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक मेविस टाक ने बच्चों को विशेष मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह ने भी बच्चों को प्रोत्साहित किया। करियर मेले में जिला सेवायोजन के अधिकारी, फिन्तलेक्ट इंटेलिजेंट फाइनेंस सर्विसेज के फाउंडर शिवराज सिंह, प्रधानाचार्या उषा सिंह तथा सरिता सिंह उपस्थित रहीं।
प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में आर्या यादव, वंशिका एवं यशस्वी तथा सीनियर वर्ग में आकांक्षा मौर्या, स्तुति एवं शिवानी को क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। विजेताओं को शील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1550
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?