जिला कांग्रेस कार्यालय पर हुआ अभिनंदन, जल-जंगल-जमीन आदिवासी अधिकारों की लड़ाई का लिया संकल्प
सोनभद्र। गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी सोनभद्र के कार्यालय पर जिला अध्यक्ष रामराज सिंह गौड़ की अध्यक्षता में आदिवासी कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह टेकाम का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, जिला अध्यक्ष रामराज सिंह गौड़, शहर अध्यक्ष हाजी फरीद अहमद, पूर्व शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी, उत्तर प्रदेश सोशल मीडिया की प्रदेश पदाधिकारी संगीता श्रीवास्तव, जगदीश मिश्रा, एडवोकेट श्रीकांत सरोज, पीसीसी सदस्य आशुतोष दुबे, श्रीकांत मिश्रा, दयाशंकर पाण्डे, सेतराम केसरी, शीतला सिंह पटेल आदि ने माल्यार्पण कर स्वागत किया और नए कार्यकाल के लिए बधाई दी।
तत्पश्चात प्रेस को दिए इंटरव्यू में आदिवासी कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह टेकाम ने कहा कि सोनभद्र के आदिवासियों के हक-हकूक, जल-जंगल-जमीन और आदिवासी अधिकारों की लोकतांत्रिक रक्षा के लिए सदैव संघर्ष करता रहूंगा। उन्होंने जननायक राहुल गांधी को 2029 में प्रधानमंत्री बनाने के लिए संकल्पित होने की बात कही।
इस अवसर पर चोपन ब्लॉक अध्यक्ष संतोष सिंह, पिछड़ा वर्ग के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष दिनेश यादव, पारस गोंड, संजय सिंह गोंड, राम गणेश गोंड, राय सिंह बैगा, राजकुमार बैगा आदि उपस्थित रहे।









