बीज भंडार की छत काटकर नकदी चोरी, 15 दिन में तीसरी वारदात से दहशत

IMG 20261022 WA0010
IMG 20261022 WA0010

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेन्द्र कुमार

विंढमगंज/सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। स्थानीय थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं से दुकानदारों में भय का माहौल बना हुआ है। बीती रात हृदय नारायण कुशवाहा पुत्र डोमन कुशवाहा की रोशन बीज भंडार मां काली मंदिर के ठीक सामने स्थित है। बीती रात चोरों ने दुकान के ऊपर लगे करकट (टीन की चादर) को काटकर अंदर प्रवेश किया और लगभग 2,000 रुपये नकद चोरी कर फरार हो गए। रात्रि गश्त के दौरान काली मंदिर के नीम पेड़ चबूतरे के पास ही दुकान के सामने दो पुलिसकर्मियों की ड्यूटी रहती है।


अब लोगों की निगाहें पुलिस प्रशासन पर टिकी हैं। स्थानीय दुकानदार ने चोरो की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए और बाजार क्षेत्र में रात्रि गश्त व सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए।
थाना निरीक्षक रविकांत मिश्रा ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में आया है जिसकी जांच कराई गई है तथा चोरों को भी जल्द पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1550
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?