बिना कागजात कर रहा था कोयले का परिवहन, बीएनएस के तहत केस दर्ज कर भेजा जेल
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के अभियान के तहत चोपन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) मेविस टॉक तथा क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा के पर्यवेक्षण में थाना चोपन पुलिस ने चोरी के 37.650 टन कोयले से लदा ट्रक बरामद करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
19 अक्टूबर को थाना चोपन पुलिस द्वारा प्रीतनगर चौकी के सामने, कस्बा चोपन के पास से बिना वैध कागजात के कोयले का परिवहन करते हुए ट्रक को पकड़ा गया। मौके से अभियुक्त राजीव कुमार भारती पुत्र बिग्गन राम, निवासी झारोकला, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 38 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना चोपन पर बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए अभियुक्त को न्यायालय भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता, उ0नि0 संतोष कुमार सिंह चौकी प्रभारी डाला, उ0नि0 रामज्ञान सिंह यादव, हे0का0 रिजवान शाह, हे0का0 अजय यादव, हे0का0 वीरेन्द्र सरोज, का0 मंटू सिंह, का0 अमर कुमार वर्मा, का0 राहुल यादव।









