नौगढ़ में जंगली जानवर से बचने में बाइक गिरीः युवक गंभीर घायल, सिर में गंभीर चोट, नौगढ़ से सोनभद्र रेफर

image editor output image258475566 1792485462855
image editor output image258475566 1792485462855

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली के नौगढ़ थाना क्षेत्र में रात्रि लगभग 8 बजे डुमरिया मोड़ के पास एक सड़क हादसे में 27 साल का युवक निजाम गंभीर घायल हो गया। जंगली जानवर से बचने की कोशिश में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, जिससे सिर में गंभीर चोटें आईं। उसे नौगढ़ सीएचसी में शुरुआती इलाज के बाद सोनभद्र जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

देवखत गांव निवासी निजाम, सिराजुद्दीन का बेटा है। वह सैलून का सामान खरीदने सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज गया था। घर लौटते समय डुमरिया मोड़ के पास अचानक जंगली जानवर सड़क पर आ गया। जानवर से बचने के प्रयास में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।

राहगीरों ने घायल निजाम को देखकर तुरंत एंबुलेंस व पुलिस को सूचना दी। एंबुलेंस से उसे नौगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया।

सीएचसी में डॉक्टर चंद्रा ने निजाम का प्राथमिक उपचार किया। सिर में गंभीर चोटें और हालत गंभीर होने के कारण उसे आगे के इलाज के लिए सोनभद्र जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1549
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?