गायत्री परिवार के बच्चों ने किया नवरात्रि पर विशेष कार्यक्रम, हर साल की तरह हुई भव्य पूजा

IMG 20261019 WA0016
IMG 20261019 WA0016

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। सदर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा लसड़ा में हर साल की तरह दुर्गा पूजन में माता रानी की भव्य मूर्ति रखकर 9 दिन भजन-कीर्तन, संगीत और देवी जागरण किया जाता है, लेकिन इस बार नवरात्रि में अलग कार्यक्रम किया गया। यह कार्यक्रम गायत्री परिवार के बच्चों द्वारा सफल बनाया गया, जिसमें किसी भी बच्चे को बाहर से नहीं बुलाया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सबसे बड़ा योगदान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विमलेश पांडे एवं कमेटी के कोषाध्यक्ष अभय पांडे उर्फ गोलू का रहा। बच्चों की तैयारी बढ़ाने और उन्हें गाइड करने का योगदान ग्रुप संचालक रजनीश देव पांडे एवं ग्रुप स्पीकर सपना मिश्रा द्वारा किया गया।
दीपक प्रज्ज्वलन को सफल बनाने और लोगों को जागरूक करने में सबसे बड़ा योगदान आयुषी पांडे और दिव्या पांडे का रहा।
अतिथि के रूप में गायत्री परिवार की ट्रस्टी अरविंद सिंह, गोपाल अग्रहरि एवं जिला अध्यक्ष अशोक कुमार दुबे, संयोजक नवनीत उपाध्याय, ब्रिज किशोर पांडे सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम में उपस्थित गायत्री परिवार के बच्चों में मुस्कान, मीनाक्षी, नैना, शिवांगी, नमी, अलका, रिया, ज्योति, हर्ष, उज्जवल, प्रिंस, ऋषभ आदि शामिल रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1549
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?