सर्दी-जुकाम, बुखार का प्राथमिक इलाज, टोल फ्री नंबर पर कर सकते हैं शिकायत
म्योरपुर (सोनभद्र)। विकासखंड के ग्राम पंचायत खैराही में सोमवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित राष्ट्रीय सचल चिकित्सा इकाई (NMMU) के माध्यम से नागरिकों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं।
इकाई प्रभारी डॉ. मनीष सिंह ने बताया कि वाहन के माध्यम से विभिन्न ग्राम पंचायतों में जाकर सर्दी, जुकाम, बुखार जैसी बीमारियों का प्राथमिक इलाज और दवा निःशुल्क दी जाती है। यह सेवा के.एच.जी. हेल्थ सर्विसेज द्वारा संचालित है। वाहन पर अंकित सुझाव एवं शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 1800-1025629 पर संपर्क किया जा सकता है।
सिंह ने बताया कि इस इकाई का उद्देश्य दूर-दराज और ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब और जरूरतमंद लोगों तक समय पर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। सोमवार को खैराही में 40 लोगों को निःशुल्क दवा वितरित की गई।
इस दौरान फार्मासिस्ट अर्जुन प्रसाद, समाजसेवी प्रशांत दुबे, शिवप्रसाद, सत्तार, जब्बार, अशोक, सावित्री देवी, मीरा, दिनेश, प्रखर, मेराज, सोनू आदि ग्रामीणों ने निःशुल्क दवा प्राप्त की।









