मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत मुगलसराय में करियर गाइडेंस प्रोग्राम आयोजित
सोनभद्र/चंदौली। उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत मुगलसराय स्थित नगर पालिका इंटर कॉलेज में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के माध्यम से विशेष करियर गाइडेंस प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व क्षेत्राधिकारी लाइन डॉ. चारु द्विवेदी ने किया।
कार्यक्रम में नगर पालिका इंटर कॉलेज सहित आसपास के विद्यालयों-महाविद्यालयों की बड़ी संख्या में छात्राओं और अध्यापिकाओं ने भाग लिया। सभी को सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के लाभों की जानकारी दी गई और निशुल्क मार्गदर्शन के लिए पंजीकृत किया गया।
इस दौरान UPSC, UPPSC, UPSSSC, बैंकिंग, SSC, http://B.Ed, TET सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर विस्तार से बताया गया। डॉ. चारु द्विवेदी ने अपने अनुभव साझा कर छात्राओं का मनोबल बढ़ाया और महिला सुरक्षा, मिशन शक्ति केंद्र व विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। अभ्युदय कोचिंग के कोर्स कोआर्डिनेटर मिथिलेश कुमार व अन्य विशेषज्ञों ने भी करियर को लेकर प्रेरक मार्गदर्शन दिया।









