स्नातक/शिक्षक MLC चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक, संपर्क अभियान तेज करने का मंत्र

IMG 20261014 WA0005
IMG 20261014 WA0005

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

विधायक भूपेश चौबे ने दिया टोली बनाकर मतदाताओं से मिलने का निर्देश

सोनभद्र। रामलीला मैदान में स्नातक/शिक्षक विधान परिषद चुनाव को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक हुई। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव ने की। मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे और जिला प्रभारी शंभू नारायण सिंह रहे।
विधायक ने पदाधिकारियों से पूरी सक्रियता से जुटने का आह्वान किया। टोली बनाकर स्नातक और शिक्षक मतदाताओं से व्यक्तिगत संपर्क, जागरूक करने और संगठन के कार्यों से अवगत कराने के निर्देश दिए। कहा कि 23 तारीख को होने वाले चुनाव में विजय के लिए हर कार्यकर्ता की भूमिका अहम है।
बैठक में प्रकाश केशरी, संदीप चंदेल, बलदेव सिंह, सुबोध अग्रवाल, रजनीश रघुवंशी, अमन मौर्या, धीरेन्द्र पांडेय सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1548
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?