दो घंटे काम बंद कर भरी हुंकार, लखनऊ इको गार्डन में अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी
सोनभद्र। तीसरे दिन उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण संविदा कर्मचारी संघ के कर्मचारियों ने दो घंटे कार्य बहिष्कार किया। ICTC सेंटर, ART सेंटर, SSK, डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल और ICTC CHC दुद्धी, म्योरपुर, चोपन के सभी कर्मियों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर हुंकार भरी।
कर्मियों ने कहा कि जब तक नियमितीकरण नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा। 15 तारीख से लखनऊ इको गार्डन में अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। आंदोलन को दूसरे चरण में और तेज किया गया है।
आंदोलन में अमित कुमार शुक्ला, अशोक कौशल, वाचस्पति मिश्रा, अशोक कुमार सिंह, सुनीता पांडे, अभय कुमार, नेहा सिंह सहित सभी कर्मचारी मौजूद रहे।









