CO लाइन डॉ. चारु द्विवेदी ने बच्चों महिला कार्यकर्त्रियों से किया संवाद, मिष्ठान और वस्त्र किए वितरित
चंदौली/सोनभद्र। शासन के निर्देश पर बुधवार को बिछिया स्थित राजकीय विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण अभिकरण / राजकीय बालगृह में मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण व बाल प्रोत्साहन कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम क्षेत्राधिकारी लाइन डॉ. चारु द्विवेदी के मार्गदर्शन में हुआ।
आगामी पर्व के उपलक्ष्य में डॉ. द्विवेदी ने बालगृह के बच्चों, महिला कार्यकर्त्रियों और शिक्षिकाओं से संवाद कर कुशलक्षेम जाना। बच्चों को मिष्ठान, खाद्य सामग्री, नए वस्त्र और उपहार भेंट किए गए, वहीं कार्यकर्त्रियों व शिक्षिकाओं को भी सम्मानित कर पर्व की शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा उपायों और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। बच्चों को शिक्षा, अनुशासन और स्वावलंबन का संदेश दिया गया। पुलिस की इस पहल का उद्देश्य अपनत्व, सुरक्षा और आत्मसम्मान की भावना का संचार करना रहा।









