आशा कार्यकर्ता की मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई, इनामिया डॉक्टर की निशानदेही पर छह ऑपरेशन उपकरण बरामद

IMG 20261014 200344
IMG 20261014 200344

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

संवाददाता – नवीन कुमार

O- 25 हजार रुपये का था इनाम, प्रसव के दौरान ग्लोबल हॉस्पिटल में हुई थी सीमा देवी की मौत

O- न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने लिया था कस्टडी रिमांड

कोन ( सोनभद्र) । सोनभद्र के कोन स्थित ग्लोबल हॉस्पिटल में प्रसव के दौरान आशा कार्यकर्ता सीमा देवी की मौत के मामले में पुलिस ने अहम कार्रवाई की है। बुधवार को न्यायालय के आदेश पर कस्टडी रिमांड पर लिए गए 25 हजार रुपये के इनामिया आरोपित अस्पताल संचालक डॉ. नसीम अहमद की निशानदेही पर पुलिस ने घटनास्थल से ऑपरेशन में प्रयुक्त छह चिकित्सकीय उपकरण बरामद किए। बरामदगी की कार्रवाई पूरी होने के बाद आरोपित को दोबारा जिला कारागार घुरमा भेजने की प्रक्रिया पूरी की गई।

बागेसोती क्षेत्र के सिंगा गांव निवासी सीमा देवी (38), पत्नी देवनारायण, आशा कार्यकर्ता थीं। 30 मई 2026 को प्रसव पीड़ा होने पर उन्हें कोन स्थित ग्लोबल हॉस्पिटल एंड सर्जिकल सेंटर में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में ऑपरेशन के बाद उनकी मौत हो गई थी। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने अस्पताल परिसर में हंगामा करते हुए चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाया था। मामले की जांच के दौरान अस्पताल के पंजीकरण को लेकर भी सवाल उठे। इसके बाद अस्पताल को सील कर संचालक डॉ. नसीम अहमद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

निशानदेही पर बरामद हुए छह चिकित्सकीय उपकरण

पुलिस के मुताबिक, मुकदमा अपराध संख्या 104/2026 में वांछित डॉ. नसीम अहमद न्यायालय में पेश हुआ था। इसके बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम), सोनभद्र के आदेश पर उसे जिला कारागार घुरमा से कस्टडी रिमांड पर लिया गया। बुधवार को पुलिस ने उसकी निशानदेही पर ग्लोबल हॉस्पिटल स्थित घटनास्थल से ऐलिस, मस्किटो, नीडल होल्डर, सीजर, ब्लेड होल्डर और चिमटी समेत छह चिकित्सकीय उपकरण बरामद किए।

पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मेविस टॉक और क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी अखिलेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक शिवप्रकाश यादव, हेड कांस्टेबल राम प्रवेश कुशवाहा और हेड कांस्टेबल सर्वेश यादव की टीम ने बरामदगी की कार्रवाई पूरी की।

पुलिस के अनुसार, डॉ. नसीम अहमद के खिलाफ कोन थाने में वर्ष 2025 का एक अन्य मुकदमा भी दर्ज है। आशा कार्यकर्ता की मौत के मामले में पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1548
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?