सोनभद्र में आईआईएफएल फाइनेंस की गोल्ड लोन शाखा का भव्य शुभारंभ

oplus_131072

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। जिले में आईआईएफएल फाइनेंस की गोल्ड लोन शाखा का आज भव्य उद्घाटन किया गया। शाखा का उद्घाटन नगवां ब्लाक प्रमुख आलोक कुमार सिंह, रॉबर्ट्सगंज ब्लाक प्रधान संघ अध्यक्ष सुरेश चंद्र शुक्ला एवं कंपनी के वाराणसी क्षेत्रीय प्रबंधक मुकेश कुमार पाठक ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया।


इस अवसर पर वाराणसी क्षेत्रीय प्रबंधक मुकेश कुमार पाठक ने बताया कि आईआईएफएल गोल्ड लोन भारत की दूसरी सबसे बड़ी गोल्ड लोन फाइनेंस कंपनी है, जो पूरे देश में लगभग 3000+ शाखाओं के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आईआईएफएल बाजार में सबसे कम ब्याज दर पर सोने के बदले अधिकतम लोन उपलब्ध कराती है और पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य करती है। सोनभद्र क्षेत्र के लोगों को इस शाखा के माध्यम से उचित दरों पर गोल्ड लोन की सुविधा मिलेगी।
क्षेत्रीय प्रबंधक ने कहा कि इस शाखा के माध्यम से निम्न और मध्यम आय वर्ग के लोगों को कम से कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराना कंपनी का मुख्य उद्देश्य रहेगा, ताकि जरूरतमंद लोग आसानी से आर्थिक मदद ले सकें। साथ ही इस शाखा से व्यावसायिक लोन भी मिलेगा।
इस मौके पर विनोद यादव, हरिदत्त पाण्डेय, अधिवक्ता अनूप पाण्डेय, जीनत, केशरीनंदन पाठक, अशोक तिवारी, रविन्द्र नाथ पाठक समेत कंपनी के अन्य अधिकारी व गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

Leave a Comment

1541
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?