डॉ. अनुभव मिश्र को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, साथियों ने याद किया मरीजों के प्रति समर्पण
सोनभद्र। मेडिकल कॉलेज में तैनात डॉ. अनुभव मिश्र की बुधवार शाम सड़क दुर्घटना में हुई मौत से चिकित्सा जगत में शोक की लहर है। गुरुवार को L2 अस्पताल परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में डॉक्टरों व स्टाफ ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. अनुभव मिश्र की अचानक मृत्यु ने सभी को स्तब्ध कर दिया। वे बेहद मिलनसार और मरीजों के प्रति जिम्मेदार थे। कोई भी पीड़ित कहीं आते-जाते मिल जाता तो उनका समुचित इलाज व दवा दिलवाकर ही आगे बढ़ते थे। उनकी पहली प्राथमिकता मरीज की सेवा थी। आज उनका जाना बहुत खल रहा है। इस मौके पर डॉ. राहुल, प्रशांत शुक्ला, अवनीश शाह, सुनील गौड़, अनिका शमी, दीप्ति सिंह, विजय सिंह, बलवंत नरायन, अमित गुप्ता, प्रीतम पाठक, अमृत राय सहित सभी डॉक्टर मौजूद रहे। नर्सिंग स्टाफ ने भी श्रद्धांजलि दी। सभा में शुभम दुबे, पुष्पेंद्र शुक्ला, नेहा गुप्ता, पूजा सिंह, आनंद, अविनाश, मनदीप, पुष्पांजलि समेत अस्पताल के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।






