अमित मिश्रा
O- देशभर में धूमधाम से मनी अंबेडकर जयंती, वार्ड 18 में पूर्व जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में हुआ भव्य आयोजन
सोनभद्र (उत्तरप्रदेश)। देशभर में आज अंबेडकर जयंती के अवसर पर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर की 136वीं जयंती पूरे श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाई गई। यह दिन राष्ट्रीय अवकाश के रूप में सामाजिक समानता, न्याय और अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश देता है।

राजधानी दिल्ली में नरेंद्र मोदी ने संसद भवन में बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके योगदान को देश के लिए अमूल्य बताया।
इसी क्रम में वार्ड नंबर 18 के बूथ संख्या 27, अंबेडकर नगर चौराहा पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी के नेतृत्व में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम के दौरान सोनभद्र नगर में धर्मवीर तिवारी ने डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर के विचारों को आज के भारत के लिए अत्यंत प्रासंगिक बताया। उन्होंने कहा कि
“बाबा साहेब ने जिस समानता, न्याय और अधिकार की बात की थी, वही आज देश के विकास की असली नींव है।”
उन्होंने आगे कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, शिक्षा और आत्मसम्मान की मिसाल है, जिसे हर पीढ़ी को अपनाना चाहिए। डॉ. आंबेडकर ने विचारों से बदल दिया देश।
डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर केवल संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि एक महान समाज सुधारक और दूरदर्शी अर्थशास्त्री भी थे।
उन्होंने भारत को एक मजबूत लोकतांत्रिक संविधान दिया
सामाजिक भेदभाव और छुआछूत के खिलाफ आजीवन संघर्ष किया
शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे बड़ा हथियार बताया
उनका प्रसिद्ध संदेश,“शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो” आज भी करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा है।
राजधानी दिल्ली में नरेंद्र मोदी ने संसद भवन पहुंचकर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को देश के लिए अमूल्य बताया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए धर्मवीर तिवारी ने कहा कि बाबा साहेब ने भारत के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक ढांचे को नई दिशा दी। उनका सपना एक ऐसे भारत का था जहां हर व्यक्ति को समान अवसर, स्वतंत्रता और न्याय मिले। उन्होंने जातिवाद और भेदभाव के खिलाफ जीवनभर संघर्ष किया और शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे बड़ा माध्यम बताया।
उन्होंने आगे कहा कि बाबा साहेब का प्रसिद्ध नारा,“शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो” आज भी करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
बता दें कि डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू में हुआ था। उन्होंने भारतीय संविधान का निर्माण कर देश को लोकतांत्रिक और समानता आधारित व्यवस्था प्रदान की।
कार्यक्रम में बूथ अध्यक्ष रविंद्र चौबे, भाजपा के नगर मंत्री राहुल कुमार, सभासद विनोद सोनी, राजकुमार, कमलेश, जग नारायण, विश्वनाथ, प्रदीप, संजय, सुदर्शन, अनिल, धर्मेंद्र, चंदन, पिंटू सहित सैकड़ो की संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यह आयोजन न केवल बाबा साहेब के प्रति सम्मान का प्रतीक है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि उनके विचार आज भी समाज के हर वर्ग को प्रेरित कर रहे हैं। सामाजिक समानता, शिक्षा और अधिकारों की लड़ाई में उनका योगदान सदैव प्रासंगिक रहेगा।







