सोनभद्र। पुलिस महानिदेशक, महिला सम्मान प्रकोष्ठ उ0प्र0 (लखनऊ) के आदेश के क्रम में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में सोमवार को रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क में एसजेपीयू एवं एएचटी की मासिक समीक्षा एवं समन्वय बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी यातायात/लाइन डॉ0 चारु द्विवेदी ने की। बैठक में कानून का उल्लंघन करने वाले बच्चों, देखरेख एवं संरक्षण वाले बालकों, गुमशुदा बच्चों की बरामदगी, जे0जे0 एक्ट एवं पॉक्सो एक्ट से संबंधित प्रकरणों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। साथ ही पीड़िताओं को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत करने, पॉक्सो मामलों में प्रारूप (क) एवं (ख) भरने, किशोर न्याय बोर्ड से निर्गत समन की तामिला तथा बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों/विवेचकों के समक्ष आ रही समस्याओं के समाधान पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सदस्य बाल कल्याण समिति, अभियोजन अधिकारी, जिला बाल संरक्षण इकाई, किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य, चाइल्ड हेल्पलाइन यूनिट, श्रम विभाग, वन स्टॉप सेंटर, एएचटी, एसजेपीयू एवं जनपद के समस्त थानों के बाल कल्याण पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।






