सीएस पाण्डेय
बभनी(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। जनपद में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बभनी थाना पुलिस और साइबर टीम ने तत्परता दिखाते हुए एक व्यक्ति के गलती से दूसरे खाते में भेजे गए 12,200 रुपये सुरक्षित वापस करा दिए हैं। अपनी मेहनत की कमाई वापस पाकर पीड़ित ने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।
ग्राम परसाटोला निवासी प्रमोद कुमार पुत्र शिवकुमार ने अनजाने में अपनी गलती से 12,200 रुपये किसी दूसरे व्यक्ति के खाते में स्थानांतरित कर दिए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित ने तत्काल ‘नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल’ (NCRP) पर शिकायत दर्ज कराई।
प्रभारी निरीक्षक बभनी ने साइबर टीम के साथ मिलकर त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने आवश्यक साक्ष्य संकलित कर संबंधित बैंकों से पत्राचार किया और खाते में होल्ड कराई गई धनराशि (12,200 रुपये) को सफलतापूर्वक प्रमोद कुमार के खाते में वापस कराया।
सराहना और अपील पैसे वापस मिलने पर आवेदक ने पुलिस अधीक्षक सहित पूरी टीम की भूरी-भूरी प्रशंसा की। प्रभारी निरीक्षक ने जनता से अपील की है कि साइबर अपराध या वित्तीय धोखाधड़ी होने पर तत्काल नजदीकी थाने या साइबर क्राइम सेल को सूचित करें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
इस टीम में प्रभारी निरीक्षक दिन्नु प्रसाद यादव, उपनिरीक्षक मक्खन लाल, हेड कांस्टेबल मो. सलीम , घनश्याम पाल सुधीर कुमार यादव सामिल रहे।






