राजन
वर्क फ्रॉम होम के नाम पर साइबर ठगों ने 50 हजार रुपये की थी ठगी
मीरजापुर पुलिस का पीड़िता ने जताया आभार
मीरजापुर(उत्तर प्रदेश)। जनपद पुलिस ने ऑन लाइन वर्क फ्रॉम होम के नाम पर बढ़ती साइबर ठगी के मामलों के बीच एक सराहनीय कार्य करते हुए पीड़िता की ठगी गई धनराशि का बड़ा हिस्सा वापस कराने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई न केवल पीड़िता के लिए राहत भरी रही, बल्कि साइबर अपराधों के खिलाफ पुलिस की सक्रियता का भी उदाहरण बनी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 नवंबर 2025 को सोनी यादव पत्नी सुनील कुमार यादव, निवासी छोटा सखौरा थाना कोतवाली शहर ने वर्क फ्रॉम होम के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन किया था। इसी दौरान अज्ञात साइबर ठगों ने उनसे ₹50,000 की ठगी कर ली। ठगी का अहसास होने पर पीड़िता ने तत्काल एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई, जिसकी संख्या 33111250165053 है।
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना कछवां साइबर सेल टीम ने पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश व अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना कोतवाली शहर साइबर सेल टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच करते हुए ₹23,500 की धनराशि को पीड़िता के खाते में वापस करा दिया।
वही अपने खाते में पैसा वापस मिलने पर पीड़िता ने मीरजापुर पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए साइबर सेल टीम की सराहना की साथ ही, पुलिस द्वारा उन्हें साइबर जागरूकता अभियान के तहत ऑनलाइन ठगी से बचने के उपायों की जानकारी दी गई और अन्य लोगों को भी सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया गया।
इस मामले के जांच टीम में उपनिरीक्षक दयाशंकर ओझा, थानाध्यक्ष कोतवाली शहर तथा महिला आरक्षी पारुल श्रीवास्तवा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
वही मीरजापुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन ऑफर या लिंक पर भरोसा करने से पहले सतर्कता बरतें और ठगी की स्थिति में तुरंत शिकायत दर्ज कराये।







