नौगढ़ में रामलीला का सातवां दिन, शबरी मिलन और सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ दुर्गा मंदिर परिसर में चल रही रामलीला के सातवें दिन सोमवार को श्रीराम-शबरी मिलन और सुग्रीव से मित्रता का भावपूर्ण मंचन किया गया। इस दौरान वर्षों से प्रभु श्रीराम के दर्शन की प्रतीक्षा कर रही शबरी माता ने उनका स्वागत कर भक्ति का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया, जिसे देख श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।

मंचन के अगले दृश्य में वीर हनुमान के माध्यम से किष्किंधा पर्वत पर बानरराज सुग्रीव और श्रीराम के बीच मित्रता स्थापित हुई। इसके बाद श्रीराम ने सुग्रीव को बाली के विरुद्ध युद्ध के लिए प्रेरित किया। दोनों भाइयों के बीच हुए भीषण युद्ध के दौरान श्रीराम ने बाली का वध कर सुग्रीव को न्याय दिलाया।

सुग्रीव की पत्नी रमा को बाली के बंधन से मुक्त कराया गया तथा सुग्रीव को किष्किंधा का राजा बनाया गया। पूरे मंचन के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा “जय श्रीराम” के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। रामलीला मंच का संचालन राजू पांडेय ने किया। इस अवसर पर दीपक गुप्ता, जितेंद्र कुमार, अशोक जायसवाल, अजीत केशरी, रवि, शुभम जायसवाल, राहुल सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?