जवाहर नवोदय विद्यालय में चयनित दो छात्रो को किया गया सम्मानित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नवीन कुमार


कोन(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। जवाहर नवोदय विद्यालय में चयनित छात्र आरुष कुमार पुत्र दिनेश कुमार एवं अंश कुमार पुत्र जितेंद्र कुमार गुप्ता को एक निजी विद्यालय परिसर में मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी जितेन्द्रनाथ दुबे, खंड शिक्षा अधिकारी विश्वजीत कुमार ने छात्रों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।


खंड विकास अधिकारी ने कहा कि दोनों छात्र आगे चलकर उच्च पद प्राप्त करें, यही शुभकामना है। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन व शिक्षकगण के प्रयासों की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि पिछड़े एवं दुरूह क्षेत्र में पिछले 13 वर्षों से लगातार गरीब बच्चों को उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश दिलाने का कार्य सराहनीय है, जिसके लिए विद्यालय प्रबंधन व शिक्षक बधाई के पात्र हैं।


विद्यालय के प्रबंधक लक्ष्मी कुमार जायसवाल ने इस निरंतर सफलता पर पूरे विद्यालय परिवार की सराहना करते हुए इसे आगे भी बनाए रखने का आह्वान किया।


इस अवसर पर प्रबंध समिति सदस्य विजय शंकर जायसवाल, प्रधानाचार्य दिनेश गुप्ता, उप-प्रधानाचार्य हृदय निवास पांडेय, शिक्षक कमलेश रवानी, राजनारायण पटेल, रामानंद सहित अन्य शिक्षक एवं अभिभावक मानेंद्र सिंह, जितेंद्र गुप्ता समेत क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?