प्राथमिक शिक्षक संघ ने मनाया होली मिलन समारोह

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नवीन कुमार

कोन (सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। स्थानीय विकास खण्ड के उच्च प्राथमिक विद्यालय कोन/ब्लॉक संसाधन केंद्र के परिसर में सोमवार को उ प्र प्राथमिक शिक्षक संगठन के ब्लाक अध्यक्ष मिथिलेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में ब्लाक के समस्त शिक्षकों ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी विश्वजीत कुमार व संगठन के जिलाध्यक्ष रविन्द्र नाथ चौधरी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित व माल्यार्पण कर शुरुआत कराया गया। होली मिलन समारोह में शिक्षकों ने एक दुसरे को अबीर गुलाल लगाकर आपस में गले मिलकर होली का बधाई दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीईओ कोन विश्वजीत कुमार ने सभी शिक्षकों को होली की बधाई देते हुए कहा कि होली से हमें आपसी भाईचारा प्रेम सौहार्द का बढ़ावा के साथ साथ एक दुसरे का सहयोग करने का प्रेरणा मिलता है, सभी शिक्षक आपसी भाईचारा से बच्चों के शिक्षा गुणवत्ता को और बेहतर बनायें व अच्छा संस्कार दे।

जिलाध्यक्ष रविन्द्र नाथ चौधरी ने कहा कि उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ शिक्षकों को आपसी भाईचारा के अलावा हर तरह की विभागीय समस्याओं को समाधान कराने के लिए संगठन कटिबद्ध है। शिक्षकों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जायेगा, शिक्षकों की भलाई के लिए संगठन हमेशा मजबूती के साथ खड़ा रहेगा।

कोन में किसी शिक्षक संगठन ने पहली बार होली मिलन समारोह के माध्यम से आपसी भाईचारा को मजबूती दिया।

इस कार्यक्रम में शिक्षा क्षेत्र के समस्त प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक, शिक्षामित्र समेत संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे और सभी ने जमकर अबीर गुलाल लगाकर होली का जश्न मनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?