वीर अभिमन्यु के शौर्य पराक्रम की लीला का हुआ सुंदर मंचन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। नगर के राममलीला मैदान में चल रहे 11 दिवसीय श्री कृष्ण रासलीला के छठवें दिन वीर अभिमन्यु के शौर्य पराक्रम की लीला का सुंदर मंचन किया गया। जिसे देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।
स्वामी दाऊद दयाल उपाध्याय की रासलीला मडंली के द्वारा रासलीला, रासविहार,मयूर नृत्य, वीर अभिमन्यु वध, जयद्रथ वध का मंचन किया गया। रास विहार मयूर नृत्य देख कर दर्शक भक्ति विभोर हो गये। रात में खेली गई रासलीला के मंचन मे पांडवों और कौरवो का युद्ध दिखाया गया।
युद्ध के दौरान अर्जुन की अनुपस्थति में कौरवों ने चक्रवयूह की रचना की। कौरवो को मालूम था कि पांडंवों की सेना मे अर्जुन के अतिरिक्त चक्र व्यूह तोड़ना किसी को नही आता है। च्रकव्यहू की सूचना मिलते ही पाडंवों की सेना में खलभली मच गई कि कौन योद्धा च्रकव्यूह को तोड़ेगा।
युद्ध में अभिमन्यु धीरे धीरे विजय की तरफ बढ़ रहा था कि सातों महारथियो ने अभिमन्यु का छल कपट से वध कर दिया। इस अवसर पर पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, समिति के राम प्रसाद यादव, मनोज सिंह, राजु मिश्र,सत्येंद्र पांडेय, धर्मेश सिंह खरवार, सचिन गुप्ता, धीरज जालान, अशोक श्रीवास्तव,विजय कानोड़िया, संतोष सिंह चंदेल, कमला कांत पांडेय, मिठाई लाल सोनी, शीतल सोनी, गिरीश पांडेय, ब्रजेश शुक्ला सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने कहा कि रासलीला का मंचन करना एक बड़ा काम है, और स्वामी दाऊद दयाल उपाध्याय की रासलीला मडंली ने बहुत ही सुंदर तरीके से मंचन किया है। उन्होंने कहा कि यह रासलीला सोनभद्र के लोगों के लिए एक बड़ा उपहार है।
समिति के जितेंद्र सिंह ने कहा कि रासलीला का मंचन करना एक बड़ा काम है, और हमने इसे बहुत ही सुंदर तरीके से किया है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य लोगों को भगवान की भक्ति की ओर ले जाना है।
कृष्ण मुरारी गुप्ता ने कहा कि रासलीला का मंचन करना एक बड़ा काम है, और हमने इसे बहुत ही सुंदर तरीके से किया है। उन्होंने कहा कि यह रासलीला सोनभद्र के लोगों के लिए एक बड़ा उपहार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?