अज्ञात बदमाशों ने क्रेशर व्यवसायी के भाई की सिर कुचलकर की हत्या, आक्रोश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। सोनभद्र मे अज्ञात बदमाशों ने एक क्रेशर व्यवसायी की बेरहमी से हत्या कर दी है। ओबरा थाना क्षेत्र के बग्घानाला के पास स्थित क्रेशर प्लांट पर सो रहे व्यवसायी का सिर कुचलकर कत्ल किया गया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई है। मृतक की पहचान गिरधर स्टोन के स्वामी माधव हरि उपाध्याय के भाई विष्णु हरि उपाध्याय के रूप में हुई है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है। इस हत्या के बाद पूरे खनन व्यवसाय जगत में हड़कंप मचा हुआ है।

Leave a Comment

1348
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?