सेवा निवृत कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन की मासिक बैठक संपन्न

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। सेवा निवृत कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश जनपद शाखा सोनभद्र की मासिक बैठक जनपद अध्यक्ष सूरज बली सिंह की अध्यक्षता में  रोडवेज के पास आर्य समाज मंदिर के सभागार में संपन्न की गई। बैठक में विभिन्न विभागों से सेवा निवृत कार्मिक व महिला कर्मी उपस्थित रहे। बैठक में सिंचाई विभाग से सेवा निवृत त्रिवेणी प्रसाद भी उपस्थित रहे। अपने संबोधन में जनपद अध्यक्ष ने प्रदेश स्तर से प्राप्त हुई सूचनाओं से अवगत कराया। उपस्थित सदस्यों में बी पी सिंह, राजमणि मौर्य, रामराज राम, जय राम शर्मा, सूरज प्रसाद पाठक, शिव गणेश, मोतीलाल सिंह, शिवा कुमार कुशवाहा, इंजीनियर राधेश्याम सिंह, मीना जयसवाल, कुसुम लता मिश्रा, रंजीत शर्मा, रामाशंकर प्रसाद आदि ने अपना संबोधन दिया। बैठक में आठवें वेतन आयोग के लाभ को लिए जाने तक संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया गया। साथ ही प्रदेश कार्यकारिणी के हाथों को मजबूत करने का भी निर्णय लिया गया। बैठक के अंत में डॉक्टर विक्रम प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी के निधन के कारण शोक संतृप्त परिवार को शक्ति एवं दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई। बैठक में यह भी घोषणा की गई कि प्रत्येक माह प्रथम शनिवार को इसी स्थान पर मीटिंग में सभी सदस्य गण अवश्य ही उपस्थित रहा करें, जिससे संगठन में मजबूती प्रदान हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?