किसानों को अनदेखा कर मिलरो का तौल जा रहा धान, किया प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। भारतीय किसान संघ बैनर तले कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन करते हुए अपनी चार सूत्री मांग पर जिलाधिकारी नामित एडीएम को देखकर बुलंद की आवाज। जिला अध्यक्ष राम बहादुर सिंह ने बताया कि जनपद में समर्थन मूल्य पर हो रही खरीद में, क्रय केन्द्रों पर केन्द्र प्रभारियों द्वारा केन्द्र पर खड़े किसानों की तौल करने में शिथिलता बरती जा रही है, जिसके कारण किसान परेशान होकर बिचौलियों के माध्यम से अपना धान बेच रहे हैं। किसान संघ ने मांग की है कि सेन्टर पर खड़े किसानों की प्राथमिकता पर खरीद सुनिश्चित किया जाय, तौल किये जा चुके किसान के धान को तत्काल फीडं किया जाय, पी०सी०एफ० एवं पी०सी०यू० के सेन्टरों की क्रय मात्रा बढ़ायी जाय और इस समय गेहूँ की सिंचाई चल रही है निजी नलकूप के किसानों को बिजली पर्याप्त मात्रा में निर्धारित समयानुसार दी जाय। इस मौके पर पार्टी उपाध्यक्ष रामजी सिंह मौर्य, सदानंद, दयाराम सिंह, मदन लाल सिंह, नंदलाल सिंह, राजेश कुमार सिंह, प्रदीप कुमार, रामविलास मौर्य, रविंद्र कुमार पाल, दीनानाथ यादव, मुनव्वर अली, अवधेश यादव सहित आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?