जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर खेल महोत्सव, का हुआ आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। गुरुवार को जिला खेल कार्यालय द्वारा में भारतरत्न अटल विहारी वाजपेयी जी के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर खेल महोत्सव, का आयोजन किया गया। जिसमें कुल छः खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें एथलेटिक्स, कबडडी, वालीबाल, फुटबाल, भारोत्तोलन, तीरंदाजी में महिला/पुरूष एवं बालक/बालिकाओं) ने प्रतिभाग किया। कबडडी में 10 टीमें वालीवाल में 12 टीमें, फुटबाल, में 6 टीमों एवं एथेलटिक्स में लगभग 150 बालक/बालिका खिलाडियों ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री संजीव कुमार गौड, समाज कल्याण अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति राज्य मंत्री उ०प्र० सरकार के कर कमलों द्वारा विजेता एवं उपविजेता खिलाडियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर पूर्व सांसद रामशकल , नन्दलाल गुप्ता जिलाध्यक्ष, संजीव तिवारी, मोहन कुश्वाहा , मनोज कुमार सोनकर, वृजेश कुमार गुप्ता, कृष्ण मुरारी , बलराम कृष्ण यादव सचिव तीरंदाजी संघ, नूरूददीन खाँ सचिव फुटबाल संघ, संजय सिंह कबडडी संघ उपध्यक्ष, एवं मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी के साथ जनपद के अन्य खेल प्रेमि गणमान्य लोग उपस्थित होकर खिलाडियों को आर्शिवचन दिये। उक्त खेलो के निर्णायक की भुमिका में सुमंगला. अन्तर्राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रशिक्षिका, विश्वास अन्तर्राष्ट्रीय तिरंदाजी प्रशिक्षक, सुनील कुमार यादव, एथलेटिकस प्रशिक्षक, सुबाष कुमार वालीबाल प्रशिक्षक, विनोद कुमार यादव भारोत्तोलन प्रशिक्षक, जगदीश कुमार रावत आदि खेल प्रेमी उपस्थित रहे। इस अवसर पर कीड़ा अधिकारी ने उक्त प्रतियोगिता को सफल बनाये जाने हेतु धन्यबाद ज्ञापित किया। विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन युवा कल्याण विभाग द्वारा कराये जाने के उपरान्त सम्भवतः सांसद खेल स्पर्धा जिला स्तर का आयोजन 9 जनवरी को विशिष्ट स्पोर्टस स्टेडियम जिला खेल कार्यालय सोनभद्र मे आयोजित कि जायेगी ।

Leave a Comment

1378
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?