भेड़ चोरो को पिकअप सहित ग्रामीणों ने पकड़ा,बिना वर्दी के पहुंचे सिपाही को भी ग्रामीणों ने पीटा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राजन

मड़िहान में भेड़ चोरी गैंग पर ग्रामीणों ने बोला हमला, चोर की  पिटाई

मड़िहान थाना क्षेत्र के दाढ़ी राम गांव का मामला, मौके पर कई थानों की पुलिस फोर्स रही मौजूद

मीरजापुर(उत्तर प्रदेश)।  जनपद में मड़िहान थाना क्षेत्र के जुरुहिलिया गांव में बुद्धवार की देर रात भेड़ चोरी के इरादे से आए एक संगठित गिरोह को ग्रामीणों ने अपनी सूझबूझ और बहादुरी से घेरकर पकड़ लिया। वही 24 घंटे पहले लालगंज थाना क्षेत्र के तेंदुवा कला गांव में पशुपालक की 47 भेड़ें चोरी कर ली थीं, जिससे खेत‑खलिहानों में दहशत का माहौल बना हुआ था।
लगातार चोरी की वारदातों से परेशान ग्रामीणों ने बुद्धवार रात 11 बजे से 1 बजे तक गांव के बाहर पहरा बढ़ा दिया।

संदिग्ध आवाज़ें: ग्रामीणों ने गांव के बाहर संदिग्ध आवाज सुनकर तुरंत गांव में एक‑दूसरे को सूचना दी और कई दिशाओं से घेराबंदी कर लिया, इसका नतीजा रहा की जैसे ही चोरों ने भेड़ें लादनी शुरू की ग्रामीणों ने उन पर धावा बोला। इस बीच कुछ चोरों को मौके पर ही पकड़ लिया गया, जबकि बाकी बाइक से जंगल की ओर भाग निकले।

पिकअप वाहन को किया जब्त: भेड़ चोर गिरोह  पिकअप वाहन में लादकर भेड़ो की चोरी करके ले जाते थे। इन चोरो को ग्रामीणों ने UP 65 GT 7747 नंबर की पिकअप वाहन सहित पकड़ लिया, जिसे भेड़ें लादने के लिए तैयार किया गया था।

पुलिस कार्रवाई: वही भेड़ चोरो के पकड़े जाने कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पकड़े गए चोरो से पूछताछ शुरू की। थाना अध्यक्ष पड़री ने कड़ा संदेश दिया कि यदि कोई वीडियो, फोटो या अन्य साक्ष्य हों तो तुरंत उपलब्ध कराए जाएँ।

    वही ग्रामीणों ने पुलिस से कहा कि क्षेत्र में पहले भी कई बार भेड़ चोरी हुई है पर चोरों पर लगाम नहीं लग पाई। उन्होंने हाल में पकड़े गए आरोपियों के गिरोह का पर्दाफाश करने की भी मांग किया।

    पुलिस ने बताया कि इस गिरोह के संबंध में आगे की जांच जारी है और फरार बदमाशों की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई है।

    मड़िहान व पड़री थाना क्षेत्र में बार बार हो रही भेंड़ चोरी का खुलासा न होने पर व पुलिस की निष्क्रियता से आजिज आकर ग्रामीणों ने कानून को अपने हाथ में ले लिया।गुरुवार को भीड़ ने चोरों की पिटाई करते समय बिना वर्दी के मौके पर पहुंची पुलिस के एक जवान जितेंद्र यादव की पिटायी कर दिया। इस घटना के बाद मौके पर अधिकारियों के साथ मड़िहान, पड़री तथा अन्य थानो की पुलिस पहुंचकर चोरो व सिपाही की पिटाई करने वालो को साथ ले गयी।

    IMG 20260928 WA0019
    IMG 20260928 WA0020

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    1545
    वोट करें

    भारत की राजधानी क्या है?