अमित मिश्रा
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में राजनीतिक दलो द्वारा नियुक्त बीएलए और बीएलओ के समन्वय से विधानसभा निर्वाचन नियमावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण निर्धारित समय मे पूर्ण करने को लेकर 08 और 09 दिसम्बर को मतदान स्थल पर बैठक करेंगे। उक्त जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी बीएन सिंह ने विज्ञप्ति के माध्यम से दिया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देश एवं भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अर्हता तिथि 01 जनवरी,2026 के आधार पर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण एसआईआर की विभिन्न गतिविधियां व कार्यक्रम एवं उनकी तिथियां निर्धारित है।
उन्होंने बताया कि बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्र उपलब्ध कराना, एकत्रीकरण एवं डिजिटाइजेशन 04 नवम्बर से 11 दिसम्बर तक, निर्वाचक नामावली का आलेख्य प्रकाशन 16 दिसम्बर तक, दावे एवं आपत्तियां दाखिल किये जाने की अवधि 16 दिसम्बर से 15 जनवरी तक, नोटिस जारी किये जाने, सुनवाई एवं सत्यापन व दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण एवं गणना प्रपत्रों पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा निर्णय किये जाने की अवधि 16 दिसम्बर से 07 फरवरी तक तथा निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 14 फरवरी तक है।
उन्होंने बताया कि 04 नवम्बर से 11 दिसम्बर तक बीएलओ घर-घर जाकर गणना पत्र का वितरण करेंगे तथा वितरण के उपरान्त गणना प्रपत्रों का एकत्रीकरण एवं एकत्रित गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन की कार्यवाही पूर्ण कर रहे हैं। समस्त बीएलओ 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूर्ण करते हुए सम्बन्धित राजनैतिक पार्टियों द्वारा नियुक्त किये गये बीएलए के साथ मतदान स्थल पर उपस्थित होकर 08 व 09 दिसम्बर को बैठक करेगें और निर्धारित प्रारूप पर कार्यवृत्त तैयार करते हुए अनुपस्थित, शिफ्टेड, मृतक और डुप्लीकेट नामों की सूची बनाकर उक्त सूचियों को सम्बन्धित बीएलए को दिखाते हुए उक्त सूचियों पर बीएलए के हस्ताक्षर भी प्राप्त करेगें।
उक्त कार्यवृत्त तथा अनुपस्थित, शिफ्टेड, मृतक और डुप्लीकेट नामों की सूचियाॅ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मांगे जाने पर सम्बन्धित बीएलओ, बीएल0ओ ऐप पर अपलोड़ कर देगें। बीएलओ उक्त बैठक में मौजद रहे बीएलए की उपस्थिति भी अपने पास सुरक्षित रखेगें।







