संविधान में दिए गए मूल कर्तव्यों का पालन करना चाहिए: जिलाधिकारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

जिलाधिकारी ने अधिकारियों व कर्मचारियों को दिलाया शपथ

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। संविधान दिवस के अवसर पर विकास खण्ड सदर परिसर में जिलाधिकारी ने भारतीय संविधान में उल्लिखित संकल्प की अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ दिलाया। इस दौरा जिलाधिकारी ने कहा कि हमें भारत के संविधान में दिए गए मूल कर्तव्यों का पालन करना चाहिए और देश में संप्रभुता, अखण्डता की रक्षा करनी चाहिए।

जिलाधिकारी बीएन सिंह की अध्यक्षता में आज विकास खण्ड सदर परिसर में  संविधान दिवस के अवसर पर भारतीय संविधान में उल्लिखित संकल्प की उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ दिलाते हुये कहा कि हम भारत के लोग, भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व-सम्पन्न समाजवादी पंथनिरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिको को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखण्डता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढाने के लिए दृढसंकल्प होकर एतद्वारा भारत के संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते है।

जिलाधिकारी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए आहवान किया कि कानून सबके लिए समान होता है यह हमें संविधान से ही ज्ञात होता है हमें निरंतर प्रयास करना चाहिए कि सभी को  साथ न्याय मिले समाज के लोगों को यही उम्मीद रहती है कि किसी भी प्रकार का उनके साथ दुर्व्यवहार व अन्याय ना हो  सके। उन्होनें कहा कि हमें भारत के संविधान में दिए गए मूल कर्तव्यों का पालन करना चाहिए और देश में संप्रभुता, अखण्डता की रक्षा करनी चाहिए।

उन्होनें कहा कि दुनिया भर के तमाम संविधानों को बारीकी से देखने-परखने के बाद डॉ. अंबेडकर ने भारतीय संविधान का मसौदा तैयार कर कर  26 नवंबर 1949 को इसे भारतीय संविधान सभा के समक्ष लाया गया, इसी दिन संविधान सभा ने इसे अपना लिया, यही वजह है कि देश में हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है।        


इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार, डीसी मनरेगा रवीन्द्र वीर सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय, जिला विद्यालय निरीक्षक जय राम सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण सहित अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?