नौगढ़ में सड़क किनारे अधेड़ का शव मिला, क्षेत्र में सनसनीपुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब चंद्रप्रभा और जामसोटी के बीच स्थित कोइलरवा हनुमान मंदिर गेट के पास मेन रोड के किनारे एक अधेड़ व्यक्ति का शव पड़ा मिला। राहगीरों ने शव को देखकर इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी।

सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक जांच-पड़ताल शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी है।

फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। शव मिलने की खबर से क्षेत्र में दहशत और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?