जयपुरिया स्कूल के प्रधानाचार्य का एबीवीपी कार्यकर्ताओ ने फूंका पुतला

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

छात्र की बर्बरता पूर्वक पिटाई के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला के कार्यकर्ताओं द्वारा सोनभद्र नगर के जयपुरिया स्कूल में प्रधानाचार्य के द्वारा कक्षा 12 वीं के छात्र की बर्बरता पूर्वक पिटाई करने एवं विद्यालय से निष्कासित किए जाने के विरोध में विद्यालय के प्रधानाचार्य का बुधवार को विभाग संयोजक के नेतृत्व में प्रतीकात्मक पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा मांग किया गया कि तत्काल प्रधानाचार्य को निलंबित किया जाए एवं भविष्य में ऐसी किसी भी प्रकार की घटनाएं किसी भी छात्र के द्वारा ना हो इसके लिए विद्यालय प्रबंधन के विरुद्ध पुलिस प्रशासन द्वारा उचित कानूनी कार्रवाई की जाए और छात्र को न्याय दिया जाए।

इस दौरान प्रांत कार्यसमिति सदस्य अनमोल सोनी, पूर्व जिला संयोजक मृगांक दुबे, आशुतोष मोदनवाल,नगर मंत्री चूर्क आदर्श, नगर सह मंत्री राज सिंह, रुद्र प्रताप सिंह, सिद्धार्थ, उत्तम,सक्षम, अनुराग, शिवम, कृष आदि कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Leave a Comment

1348
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?