राजन
दूसरी बस से सभी यात्रियों को उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया
मिर्जापुर से रेनुकूट जा रही थी परिवहन निगम की बस
मिर्जापुर(उत्तर प्रदेश)। जनपद में स्टेट हाइवे 5 दुद्धी-लुम्बनी मार्ग पर मड़िहान थाना क्षेत्र के कुनबिया जंगल मे परिवहन निगम की बस से ओवर टेक कर रही पिकअप ने टक्कर मार दिया जिससे बस में सवार चार यात्री घायल हो गए ,जिन्हें बस चालक ने सभी घायलों को सीएचसी मड़िहान में भर्ती कराया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मिर्जापुर डिपो की बस 35 सवारियों को लेकर रेनुकूट के लिए रवाना हुई। मड़िहान थाना क्षेत्र के कुनबिया जंगल मे बस पहुंची तो ओवरटेक करने में एक पिकअप ने टक्कर मार दिया। जिसमें बस सवार कई यात्री घायल हो गए जिन्हें चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए सीएचसी मड़िहान में भर्ती कराया।
वही परिचालक सपना यादव ने बताया कि बुधवार की सुबह मिर्जापुर से 35 सवारियों से भरी बस लेकर रेनुकूट जा रही थी, बस को चालक मनोज सिंह चला रहे थे। मड़िहान थाना क्षेत्र के कुनबिया मार जंगल मे बस पहुंची थी की ओवरटेक करने के चक्कर में पीछे से आ रही पिकअप अनियंत्रित होकर बस में जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे बस में दाहिने तरफ बैठे यात्रियों के ऊपर बस के खिड़की का शीशा टूटकर गिरने से घायल हो गए घायल हो गए।
बस में सवार घायल यात्री जीतेन्द्र बहादुर 45 वर्ष निवासी ओबरा, जरीना, जय प्रकाश गुप्ता 28 वर्ष निवासी जिगना, सलीम 18 वर्ष गोपलपुर मड़िहान, मध्यप्रदेश के चितरंगी निवासी कमल उर्फ छोटू जायसवाल 30 वर्ष चोटिल हो गए। इन सभी घायलों को सीएचसी मड़िहान में भर्ती कराया गया। वही चिकित्सको ने कमल जायसवाल की हालत गम्भीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
इस घटना की सूचना चालक ने विभागीय अधिकारियों को दी और सभी यात्रियों को दूसरे बस से सुरक्षित उनके गंतव्य को रवाना किया गया। इस दुर्घटना के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया बस चालक ने अज्ञात पिकअप के खिलाफ मड़िहान थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया।







