जिलास्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता मे पीएम श्री जीआईसी कोन बना ओवर आल चैंपियन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नवीन कुमार

कोन (सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज कोन के प्रांगण में मंगलवार को जनपदीय कुश्ती खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन हुआ। जिसमे जिले के विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में कलावती शिक्षण संस्थान बगिया, पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज घोरावल, राजवंशी देवी इंटरमीडिएट कॉलेज, गैवन्ति देवी इंटरमीडिएट कॉलेज कोन, आदर्श इंटर कॉलेज समेत कई विद्यालयों के खिलाड़ियों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ मेजबान कॉलेज के प्रधानाचार्य शिशिर कुमार व खेल शिक्षक लाल मोहम्मद ने किया। कुश्ती के रोमांचक मुकाबलों में मेजबान कॉलेज के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।

विजेता खिलाड़ी :- सीनियर वर्ग में मिथिलेश कुमार और अभिषेक कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, जूनियर वर्ग में शिवम कुमार, चंदू कुमार, विकास कुमार, विश्व प्रताप और सूरज कुमार ने अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किए।

हर मैच में निर्णायक मंडल की भूमिका अहम होती है , इस मैच में रेफरी की भूमिका में लाल मोहम्मद और नीरज कुमार सिंह ने न्यायपूर्ण निर्णय दिए। स्कोरर के रूप में व टाइमकीपर के रूप में अनुराग सिंह यादव का योगदान सराहनीय रहा। अभिलेख कार्य का दायित्व अरविंद कुमार ने संभाला। कॉमेंटेटर की भूमिका में श्रीकांत बजरंगी लाल, अमित कुमार सिंह, बिहारी लाल शर्मा, विनोद कुमार और नानक चंद समेत कई शिक्षकों ने प्रतियोगिता को रोचक बनाया। खिलाड़ियों के जज्बे और उत्साह ने दर्शकों का दिल जीत लिया। प्रतियोगिता के अंत में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया और अगले चरण के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?