मिथिलेश कुमार जिलाध्यक्ष और राहुल राय जिला मंत्री निर्वाचित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के हुआ चुनाव

नगर स्थित एक भवन में द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन जनपद शाखा की एक बैठक जूनियर इंजीनियर संघ भवन में आयोजित हुई, जिसमें द्विवार्षिक अधिवेशन व चुनाव प्रांतीय पर्यवेक्षक पदमनाभ त्रिवेदी, क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार, क्षेत्रीय महामंत्री चंद्र प्रकाश और लवकुश यादव चुनाव अधिकारी मिर्जापुर जिला अध्यक्ष की उपस्थिति में सभी सदस्यों के सहमति से पदाधिकारी म चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुआ। वही मुख्य अतिथि के रूप मे प्रांतीय पर्यवेक्षक पदमनाभ त्रिवेदी द्वारा निर्वाचित चुने गए पदाधिकारियों के द्वारा नाम की घोषणा किया गया।

इस चुनाव मे  मिथिलेश कुमार जिला अध्यक्ष निर्वाचित व राहुल राय जिला महामंत्री निर्विरोध, शत्रुघ्न चौहान कार्यकारी अध्यक्ष , तरुण कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष , मुशीर अहमद खान उपाध्यक्ष , कृष्ण कुमार संगठन मंत्री पुरुष , सूर्यकांत सिंह यादव संयुक्त मंत्री , निर्मला कुमारी संगठन मंत्री महिला , जय राज वित्त मंत्री , कमलेश कुमार संप्रेक्षक निर्वाचित हुए।

यह समस्त चुनावी कार्यक्रम लोक निर्माण विभाग, जूनियर इंजीनियर संघ भवन में आयोजित की गई। वहीं मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष द्वारा मनोनीत किए गए पदाधिकारी को संगठन के मजबूती व गोपनीयता बनाए रखने की शपथ दिलाते हुए जिम्मेदारी सौंपी।

वही नव नियुक्त जिला अध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि संगठन की मजबूती अथवा आवाज को हमेशा उठाने का काम करेंगे संगठन के हित में सबके साथ मिलकर एक मजबूत स्थान जिले में स्थापित करने का काम करेंगे।

Leave a Comment

1442
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?