नौगढ़ में कुकर फटने से 10 वर्षीय बच्ची घायल, हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ तहसील अंतर्गत मलेवर ग्राम पंचायत में बुधवार को एक घरेलू हादसे में 10 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना उस समय घटी जब मंजू देवी रसोई में खाना बना रही थीं और उनकी बेटी करीना घर के अंदर ही बैठी थी। अचानक प्रेशर कुकर तेज धमाके के साथ फट गया, जिससे प्रेशर कुकर का सीटी उड़कर करीना की आंख पर जा लगा।

धमाके की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और घायल बच्ची को देख तत्काल 108 एंबुलेंस को फोन कर सूचना दी। इसके बाद परिजनों की मदद से करीना को आनन-फानन में नौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

चिकित्सकों ने करीना की स्थिति को गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार, घटना के समय पिता धीरज कुमार और उनकी पत्नी को खेत में काम करने के लिए जाना था, तभी ये हादसा हो गया। गांव में इस दर्दनाक घटना से हड़कंप मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?