आकाशीय बिजली से चार बकरियो की मौत,बाल-बाल बचे किसान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

मामला बभनी थाना क्षेत्र के अरझट गांव का

बभनी(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। स्थानीय विकास खण्ड के अरझट गांव निवासी एक किसान का मंगलवार को आकाशीय बिजली के चपेट में आने से चार बकरियों की मौत हो गई।घटना मे किसान बाल बाल बच गया।

मंगलवार की दोपहर आकाशीय बिजली से छोटेलाल पुत्र हरी प्रसाद निवासी अरझट का चार बकरियां आकाशीय बिजली की चपेट में आ गयी। जिससे किसान की चार बकरियां की मौत हो गयी ।संयोग कि किसान थोड़ी दूर पर था।तेज बारिश के कारण बकरियां पेड़ की छाव में आ गई इसी बीच तेज चमक व गरज के बाद आकाशीय बिजली के चपेट में आ गई।

पीड़ित ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कार्यवाही की मांग की है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?