चोरी की बाइक के साथ 25 हजार रुपये के इनामी सहित तीन गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

चोरी की बाइक और गांजा हुआ बरामद


सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद की ओबरा थाना पुलिस द्वारा 25000 रुपये का पुरस्कार घोषित अपराधी समेत तीन शातिर अपराधियों को चोरी की मोटर साइकिल व गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।

जनपद में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक ओबरा राजेश कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में आज पुलिस द्वारा तीन शातिर अपराधियो को मुखबिर की सूचना पर रेणु नदी पुल पर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा तलाशी ली गयी तो उनके कब्जे से एक चोरी की बाइक तथा दीपनारायण बैगा उर्फ दीपू के कब्जे से 01 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया गया।
जिसके सम्बन्ध में थाना ओबरा पर अभियुक्त दीपनरायण बैगा उर्फ दीपू के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।

वही गिरफ्तार दयाराम उर्फ दयाशंकर बैगा जनपद के कई थानों से वांछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा पूर्व में 25000 रुपये पुरस्कार की घोषणा की गयी थी।

गिरफ्तार आरोपी:- दीपनारायण बैगा उर्फ दीपू पुत्र शम्भू बैगा , दयाशंकर बैगा उर्फ दयाराम पुत्र रामप्रसाद , कन्हई उर्फ कन्हैया पुत्र सीता राम बैगा सभी निवासी कड़िया थाना ओबरा को गिरफ्तार किया है।

बरामदगी का विवरणः- एक मोटर साइकिल वाहन संख्या UP64AH 7120 हीरो सुपर स्पलेन्डर तथा 01 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया।

इन आरोपियो को गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक रामसिंह यादव, उप निरीक्षक रामसागर पटेल, उप निरीक्षक रामलोचन, अशोक यादव,अखिलेश कुमार, दीपक खरवार,रीनू शामिल रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?