दो दिन से लापता वृद्ध का शव बाउली में उतराया मिला

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

रविवार की शाम को जानवर बांधने गया था वापस नहीं आया

बभनी(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। स्थानीय थाना क्षेत्र के रम्पाकूरर गांव में स्थित बाउली में एक वृद्ध का शव उतराया हुआ मिला,जिसकी सूचना लोगो ने ग्राम प्रधान के माध्यम से पुलिस को दिया। वही सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस नर शव को बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज जांच में जुट गयी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत भंवर के गांव रम्पाकूरर गांव के राम खेलावन पुत्र स्व.दसलाल 75 वर्ष रविवार को घर से निकले थे, जिनका शव आज सुबह घर से महज 20 मीटर की दूरी पर स्थित बाउली में सन्दिग्ध परिस्थितियों में उतराया हुआ मिला। 

वही मृतक वृद्ध के पौत्र राज सिंह ने बताया कि वह रविवार की शाम को जानवर बांधने गये थे , इसके बाद घर वापस नही आये । जिनकी बहुत खोजबीन करने पर पता नही चला। उनके घर नही पहुंचने का पता नात- रिश्तेदारों में भी किया गया पर कही पता नही चला।

मृतक के बड़े लड़के ने भी बताया की एक बार गर्मी के महीने में वह जंगल में भटक गये थे जो खोजबीन करने पर मिल गये। इस बार दो दिन से लापता रहे लेकिन आज सुबह घर से 20 मीटर दूर बाउली मे उनका शव का उतराया देख कर स्तब्ध रह गये।

वही बाउली में वृद्ध के शव मिलने की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बाउली से शव को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया। इस सम्बंध में उप निरीक्षक शिव मूरत यादव ने बताया कि बड़े लड़के राज सिंह की तहरीर पर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया गया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?