पीडीए महापंचायत में सपाइयो ने लिया संविधान बचाने का संकल्प

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सपाइयों ने पीडीए महापंचायत वीर लोरीक पत्थर मारकुंडी घाटी में सम्पन्न

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। बाबा साहेब ने संविधान बनाकर शोषणात्मक-नकारात्मक प्रभुत्ववादी सोच पर पाबंदी लगाई थी इसलिए यह प्रभुत्ववादी हमेशा से उनके खिलाफ रहे है। उक्त बातें समाजवादी पार्टी के द्वारा आयोजित पीडीए महा पंचायत को सम्बोधित करते हुए सांसद छोटेलाल खरवार ने कहा।

सांसद ने कहा कि बाबा साहेब के सबकी बराबरी के सिद्धांत को प्रभुत्वादियों ने कभी स्वीकार नही किया क्योंकि ऐसा करने से समाज भूमि पर बैठा दिखता है जबकि प्रभुत्ववादी और उनके संगी साथी चाहते थे कि उन जैसे जो सामंती लोग सदियों से सत्ता और धन पर कब्जा करके सदैव ऊपर रहे हैं।

पीडीए महापंचायत को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि प्रभुत्वादियों और उनके संगी साथी सदैव आरक्षण के विरोधी रहे हैं ।सदियों की पीड़ा और आरक्षण दोनों ही पीडीए को एकसूत्र करते हैं क्योंकि बाबा साहब संविधान और सामाजिक न्याय के सूत्रधार थे । इसलिए ऐसे प्रभुत्ववादी नकारात्मक लोगों को बाबा साहब हमेशा अखरते थे ।इसलिए हम पीडीए के लोगों को यह संकल्प लेना होगा कि हम लोग प्रभुत्ववादियों को हटाने का काम करें । तभी हम सभी समाज का विकास होगा।


वही पीडीए महापंचायत को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव पूर्व जिला अध्यक्ष पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने कहा कि बाबा साहब ने हर एक इंसान को एक मानव के रूप में अपनी पहचान स्थापित करने के लिए आंदोलन में हिस्सा लेने की बात कहीं भी और खुद करके भी दिखाया व तथा शकथित उच्च जाति और सामंती शोषण को साहसपूर्ण चुनौती भी दी।


महापंचायत को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक रमेश चंद दुबे राजेंद्र सिंह पटेल परमेश्वर दयाल ने कहा कि यह भाजपा सरकार पूंजी पतियों की सरकार है इसे आम जनमानस से कोई लेना देना नहीं है ।


इस मौके पर जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी, पूर्व जिला अध्यक्ष रविंद्र बहादुर सिंह पटेल, श्याम बिहारी यादव, संजय यादव , विजय यादव,  विधानसभा अध्यक्ष परमेश्वर यादव, अवध नारायण यादव, पूर्व प्रत्याशी सुनील गौड़, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार यादव, महिला सभा जिला अध्यक्ष गीता गौर , जिला उपाध्यक्ष वेदमणी शुक्ला, डॉक्टर लोकपति सिंह पटेल , सुरेश यादव, अशोक पटेल, रमेश सिंह यादव, बबलू धांगर , सत्यम पाण्डेय, कृपा शंकर चौहान , जिला पंचायत सदस्य जयप्रकाश उर्फ चेखूर पांडेय, विमलेश पटेल, सूरज मिश्रा, अजीत कुशवाहा, राजेंद्र गौड़ , नारायण गौड़ के साथ आम जनमानस उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?