कोन में निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कोन(सोनभद्र):राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर  ब्लाक संसाधन केंद्र कोन में छात्रों द्वारा मतदाता जागरूक रैली निकाली गई। जागरूकता अभियान रैली का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी कोन लोकेश मिश्रा द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया । परिषदीय विद्यालय कोन के छात्र-छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता रैली स्लोगन के साथ कोन बाजार के मुख्य मार्ग होते हुए कस्बा में भ्रमण/ रैली निकाली गई।रैली के माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्य भी किया गया। मतदाताओं से मतदान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील रैली के माध्यम से की गई।
रैली के समापन सत्र में मुख्य अतिथि द्वारा मतदाता शपथ छात्र/छात्राओं व शिक्षकों को दिलाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?