पिकअप से 800 लीटर डीजल व 30 लीटर पेट्रोल बरामद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

पिकअप से चार ड्रम में डीजल और एक जरीकेन में पेट्रोल किया था बरामद

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद पुलिस ने डीजल चोरी व मध्य प्रदेश के सिंगरौली में बेचने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई किया है। गुरुवार को शक्तिनगर थाना पुलिस ने एक पिकअप से 800 लीटर डीजल व 30 लीटर पेट्रोल अवैध रूप से परिवहन करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत शक्तिनगर थाना पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई। थानाध्यक्ष शक्तिनगर कमल नयन दूबे मय पुलिस बल एवं पूर्ति निरीक्षक म्योरपुर-दुद्धी अखिलेश कुमार तिवारी द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम खड़िया (बोदरा बाबा के पास) से एक पिकअप वाहन संख्या UP64CT5897 को चेक किया गया। तलाशी के दौरान वाहन से 04 प्लास्टिक ड्रम में प्रत्येक में लगभग 200 लीटर डीजल (कुल 800 लीटर) तथा 01 प्लास्टिक जरीकेन में लगभग 30 लीटर पेट्रोल बरामद हुआ, जिसे बिना किसी वैध प्रपत्र के अवैध खरीद-फरोख्त हेतु परिवहन किया जा रहा था।

उक्त बरामदगी के संबंध में पूर्ति निरीक्षक द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

इस डीजल बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष कमल नयन दूबे, अखिलेश कुमार तिवारी, पूर्ति निरीक्षक म्योरपुर-दुद्धी,  राजेश यादव, मुनीष यादव शामिल रहे।

    Leave a Comment

    1436
    वोट करें

    भारत की राजधानी क्या है?