53 अभ्यर्थियो का रोजगार मेला में हुआ चयन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर लोढ़ी  में आज रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 125 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया।

इस मेले में डीसेट्स, फरीदाबाद, शिव शक्ति एग्रीटेक लि० वाराणसी, गौतम सोलर प्रा० लि०, भिवानी, हरियाणा, सूद ऑटोमोबाईल्स, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र, सोलेरा इण्डस्ट्रीज प्रा०लि०, मधुपुर, सोनभद्र एवं स्वाभिमान फाईनेन्स प्रा० लि०, रावर्ट्सगंज, सोनभद्र इत्यादि कुल 06 कम्पनियों ने प्रतिभाग किया।

इस मेलें में विभिन्न पदों पर कम्पनियों द्वारा कुल 53 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।

इस अवसर पर सेवायोजन अधिकारी प्रमोद तिवारी, सच्चिदानन्द, मेला प्रभारी जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, जमील अहमद, प्रदीप कुमार सिंह, पवन कुमार सोनकर, यंग प्रोफेशनल सुरेन्द्र कुमार प्रजापति, मनोज कुमार एवं अंशोक कुमार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment

1355
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?