सोनभद्र। हमाई की रॉबर्ट्सगंज इकाई एवं फोर होम्योपैथिक फार्मेसी कॉलेज सोनभद्र के संयुक्त तत्वाधान में होम्योपैथी के प्रणेता डॉ सैमुअल हैनीमैन का 271 वाँ जन्मदिन फोर एस होम्योपैथिक फार्मेसी कॉलेज के श्री मालवीय सभागार में धूमधाम से मनाया गया।
ज़िला सोनभद्र के वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ आनंद नारायण मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ सी बी डी पांडेय ने किया।
अपने संबोधन में डॉ आनंद नारायण ने प्राइवेट एवम सरकारी होम्योपैथ चिकित्सकों से आवाहन किया कि होम्योपैथी के द्वारा स्वास्थ्य के कैम्पो में सम्मिलित होकर इस विधा को जन जन तक पहुँचाने का संकल्प ले।
मुख्य वक्ता ने होम्योपैथी के कई बिंदुओं को चिन्हित करते हुए उसकी सार्थकता एवम प्रामाणिकता पर विश्व में किए गए कार्यों के बारे में बताया। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया की होम्योपैथी एक सटीक विधा है और हमाई के सोनभद्र इकाई के गठन होने के पश्चात इसको बल मिला है।
हमाई के सोनभद्र इकाई के अध्यक्ष डॉ आशीष कुमार द्विवेदी ने सभी आगंतुक अतिथियों का धन्यवाद दिया व इस प्रकार के कार्यक्रम में सभी चिकित्सकों से बढ़ चढ़ के हिस्सा लेने का आग्रह किया।
कोषाध्यक्ष डॉ वेद प्रकाश मिश्रा ने होम्यीपैथी के प्रचार एवम प्रसार के बारे में बताया और आगे हमाई की सदस्यता बढ़ाने के लिए आज के कार्यक्रम में भाग लेने वाले चिकित्सकों से अनुरोध किया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ अंजनी द्विवेदी ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डीलर आशीष द्विवेदी, डॉ एस पी तिवारी, डॉ गणेश त्रिपाठी, डॉ श्रद्धा दूबे, डॉ रवि मिश्रा, डॉ गंगेश्वर पांडेय, डॉ रेखा प्रजापति, डॉ सुमन द्विवेदी, डॉ प्रियांशी, डॉ मनोज शर्मा, डॉ राजकुमार, डॉ संजय सिंह, डॉ राजेश सिंह, डॉ आनंद नारायण, डॉ ज्योति, डॉ सी बी डी पांडेय, डॉ अभिषेक पांडेय, डॉ अविनाश त्रिपाठी, डॉ अक्षय मिश्रा आदि ने योगदान दिया।






