सलखन(सोनभद्र)। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के तत्वा धान में ग्राम सलखन व रूदौली स्मारक स्तल पर सर्वप्रथम पांच कलश जलाकर प्राकृतिक शक्ति बड़ादेव का पूजन के पश्चात् विरंगना के मूर्ति पर माला फूल अक्षत चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह पोया ने कहा कि विरंगना महारानी दुर्गावती जीते जी मुगल बादशाह की अधिनता स्वीकार नहीं की बल्की मात्र भूमि रक्षा के लिए लड़ते हुये वीर गति को प्राप्त हो गयी।
उनके कृत्यों को याद करते हुये सिख लेना चाहिए और राष्ट्रय धर्म का पालन करना चाहिए। आदिवासियों को अपने सवैधानिक हक अधिकार के लिए एक जूट होना पड़ेगा मॉगने से भीख मिलता है। हक नहीं हक लड़कर लिया जाता है। राम नरेश पोया जिलाध्यक्ष ने कहाँ की वनअधिकार जल जंगल जमीन का रक्षा सुरक्षा, उपयोग, उपभोग के लिए पट्टा दिया जाता है। नियमानुसार लेने के लिए हक की लड़ाई में तैयार हो जाये।
इस मौके पर मुख्य अतिथि राम सिंह पोया, प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष विशिष्ट अतिथि राम नरेश पोया, जिलाध्यक्ष कार्यक्रम अध्यक्ष राम कुमार मरकाम, जिला कोषाध्यक्ष व संचालक हीरालाल मरकाम, हरदेव मरपची, पुर्नेमाचार्य संतोष मरपची, कशौल्या देवी, सुनीता देवी, मानरूप मरावी, बिहारी लाल आयम, अरविन्द मरपची सिह पोया, रामसुन्दर, आयम, सुनिल पोया, पार्वती पोया, शिवचरन पोया अतवारू श्याम आदि लोग उपस्थित थे।
