सोनभद्र। 8वें अन्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जनपद के सभी शक्ति केन्द्रो पर योग शिवीर का आयोजन किया। इसी क्रम मे भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे व जिला प्रभारी अशोक चौरसिया के नेतृत्व में योग शिवीर का आयोजन किया गया।योग शिक्षक के रुप में राजेन्द्र यादव उपस्थित रहे।
योग प्रशिक्षक राजेन्द्र यादव के द्वारा उपस्थित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को योग के प्रति जागरुक करते हुए योगाभ्यास कराया। इस दौरान योग प्रशिक्षक द्वारा मानव जीवन में योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी कार्यकर्ताओं को नियमित रुप से योगाभ्यास करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि स्वस्थ्य रहने के लिए नियमित रुप से जीवन मे अपनाना जरुरी है तथा तन और मन दोनो को सेहतमंद बनाये रखने के लिए नियमित रुप से दिनचर्या में योगासनों को शामिल करके लाभ प्राप्त किया जा सकता है।

योग शिवीर मे उपस्थित कार्यकर्ताओं को भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे व जिला प्रभारी अशोक चौरसिया ने योग के बारे मे विस्तृत करते हुए बताया कि योग करने से शरीर स्वस्थ्य रहता है योग का जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पडता है प्रतिदिन योग करने से शारीरीक और मानसिक रोग दूर रहते है तनाव को कम करने के लिए जीवनशैली में उत्पन्न होने वाली समस्याओ को योग से ही दूर किया जा सकता है योग से शरीर मजबूत रहता है शारीरीक और मानसिक उर्जा बढती है शरीर और मन कि शान्ति के लिए योग बहुत आवश्यक है। योग के महत्व के बारे मे लोगो को जागरुक करने कि आवश्यकता है।
योग शिवीर मे मुख्यरुप से पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल, सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत, नगवां ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह, जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश दूबे, पूर्व जिला उपाध्यक्ष कमलेश चौबे, प्रसन्न पटेल, नार सिंह पटेल, सुबोध अग्रवाल, राहुल पटेल, दिलीप चौबे, राकेश मेहता, रमेश जायसवाल, कैलास तिवारी, मंजू गिरि , संजय जायसवाल सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
