आईजीआरएस पोर्टल पर प्रदर्शित डिफाल्टर संदर्भों का समय से निस्तारण न किये जाने के कारण भुगतान पर लगायी रोक
सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने आईजीआरएस पोर्टल पर प्रदर्शित डिफाल्टर संदर्भों का समय से निस्तारण न किये जाने के कारण 50 अधिकारियों के माह जून के वेतन के अग्रिम आदेश तक भुगतान पर रोक लगायी है। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि 08 जून तक समस्त डिफाल्टर संदर्भों का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण प्रत्येक दशा में किया जाना था, लेकिन डिफाल्टर संदर्भों का निस्तारण समय
से नहीं किया गया है, उक्त निस्तारण में शिथिलता बरतने के कारण का स्पष्टीकरण तीन दिवस के अन्दर प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने बताया कि जिला उपायुक्त मनरेगा, खण्ड विकास अधिकारी चोपन, खण्ड विकास अधिकारी घोरावल, खण्ड विकास अधिकारी कोन, उप जिलाधिकारी घोरावल, उप जिलाधिकारी ओबरा, उप जिलाधिकारी दुद्धी, उप जिलाधिकारी राबर्ट्सगंज, तहसीलदार राबर्ट्सगंज, तहसीलदार दुद्धी, तहसीलदार घोरावल, तहसीलदार ओबरा, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी घोरावल, प्रभारी चिकित्साधिकारी चोपन, बंदोबस्त अधिकारी, चकबन्दी, जिला खाद्य एवं विपरण अधिकारी, प्रभागीय वनाधिकारी राबर्ट्सगंज, अपर मुख्य अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी बभनी, बाल विकास परियोजना अधिकारी चोपन, बाल विकास परियोजना अधिकारी म्योरपुर, जिला पंचायत राज अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी बभनी, सहायक विकास अधिकारी दुद्धी, सहायक विकास अधिकारी म्योरपुर, सहायक विकास अधिकारी नगवां, सहायक विकास अधिकारी राबर्ट्सगंज, जिला समाज कल्याण अधिकारी, अधिशासी अभियन्ता विद्युत पिपरी, अधिशासी अभियन्ता रिहंद काॅलोनी सिविल अनुरक्षण खण्ड,
अधिशासी अभियन्ता विद्युत राबर्ट्सगंज, अधिशासी अभियन्ता प्रान्तीय खण्ड, अधिशासी अभियन्ता मीरजापुर नहर प्रखण्ड मीरजापुर, खान निरीक्षक, खान अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी, क्षेत्राधिकारी नगर, सहायक पुलिस दुद्धी, क्षेत्राधिकारी पुलिस घोरावल, थानाध्यक्ष/प्रभारी निरक्षक पन्नूगंज, थानाध्यक्ष/प्रभारी निरक्षक बीजपुर, थानाध्यक्ष/प्रभारी निरक्षक घोरावल, थानाध्यक्ष/प्रभारी निरक्षक म्योरपुर, थानाध्यक्ष/प्रभारी निरक्षक ओबरा, थानाध्यक्ष/प्रभारी निरक्षक शाहगंज व थानाध्यक्ष/प्रभारी निरक्षक पिपरी आदि अधिकारियों के माह जून के वेतन भुगतान पर रोक लगायी गयी है।
